Uttar Pradeshलखनऊ

उप्र : ठंड से राहत, लखनऊ में स्कूल खुले

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, लखनऊ के स्कूल, सर्दी से राहतchildren going to school in lucknow
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, लखनऊ के स्कूल, सर्दी से राहत
children going to school in lucknow

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में तेज धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली है। लखनऊ के स्कूलों को भी दोबारा खोल दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बर्फबारी में कमी आने से मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर का असर कम होगा।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी में कमी आई है इसीलिए ठंडी हवायें भी नही चल रही हैं। इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

गुप्ता ने बताया कि राजस्थान और कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से साइक्लोनिक स्थिति का निर्माण हुआ था। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में बदली का असर दिखाई दे रहा था। साइक्लोन का असर कम होने से अब धूप निकलेगी जिससे पारा उपर चढेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 9.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 7.9 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच ठंड में कमी आने से लखनऊ के स्कूल भी आज से खुल गए हैं। गौरतलब है कि घने कोहरे और ठंड की वजह से जिलाधिकारी ने कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था।

=>
=>
loading...