Uttar Pradesh

उप्र चुनाव : कौन आगे, कौन पीछे

शिवपाल सिंह यादव, अब्दुल्ला आजम, बहुजन समाज पार्टी, बसपा, भाजपा, गायत्री प्रजापति, गरिमा सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के मतगणना के रुझानों के मुताबिक, लखनऊ छावनी सीट से भाजपा की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव से करीब 95402 मतों से आगे हैं।

शिवपाल सिंह यादव, अब्दुल्ला आजम, बहुजन समाज पार्टी, बसपा, भाजपा, गायत्री प्रजापति, गरिमा सिंह

वहीं जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जीत दर्ज की। वहीं रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आजम खां 1,02,100 मतों से आगे चल रहे हैं। स्वार सीट से खां के बेटे सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम 106268 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं अमेठी सीट से सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापति से 64226 वोटों से भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह आगे चल रही हैं।

समाजवादी पार्टी से 22 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर बढ़त बनाए हुए है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पांच पर जीती है और 15 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं, दो पर आगे चल रही है। वहीं रालोद एक जीती तो अपना दल अब तक तीन सीटें जीत चुकी हैं।

आयोग से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने धनौरा सीट जीत ली है। धनौरा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के जगराम सिंह को 38 हजार 229 मतों से हराया। वहीं इलाहाबाद पश्चिम सीट से भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा की रीचा सिंह 25366 वोटों से हराया है।

अयाह शाह सीट से सपा अयोध्या प्रसाद को 51965 वोटों से हराते हुए भाजपा के विकास गुप्ता ने जीत हासिल की। बागपत सीट से भाजपा उम्मीदवार योगेश धामा ने जीत हासिल की है। किठौर सीट से भाजपा उम्मीदवार सत्यवीर त्यागी ने 10822 से सपा उम्मीदवार शाहिद मंजूर को हराया। कोरांव से भाजपा प्रत्याशी राजमणि ने कांग्रेस प्रत्याशी राम कृपाल को 53696 वोटों से हराया।

कैराना से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को 21162 से हराया। वहीं कांठ से भाजपा के राजेश कुमार सिंह (चुन्नू) ने सपा के अनीसुर्रहमान को 2348 वोटों से हराया। ऊंचाहार विधानसभा सीट से सपा के मनोज कुमार पांडेय ने भाजपा के उत्कृष्ट मौर्य को 1934 से हराया।

ओबरा सीट पर भाजपा के संजीव कुमार ने 44269 से सपा के रवि गोड़पर ने जीत हासिल की। कप्तानगंज सीट से भाजपा के चंद्र प्रकाश उर्फ सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बसपा के राम प्रसाद चैधरी को 6827 वोटों से हराया।

करछना सीट से सपा के उज्ज्वल रमण सिंह ने भाजपा के पियूष रंजन को 15024 से हराया। किठौर सीट पर भाजपा उम्मीदवार सत्यवीर त्यागी ने सपा उम्मीदवार शाहिद मंजूर को 10822 वोटों से पीछे छोड़ दिया। कोरांव सीट से भाजपा कर राजमणि ने कांग्रेस के राम कृपाल को 53696 वोटों से हराया। खतौली से भाजपा के विक्रम सिंह ने सपा के चंदन सिंह चौहान को 31374 वोटों से हराया। खेरागढ़ सीट से भाजपा के महेश कुमार गोयल ने बसपा के भगवान सिंह कुशवाहा को हराया।

गोपामऊ सीट से भाजपा के ही श्याम प्रकाश ने सपा की उम्मीदवार राजेश्वरी को 31378 वोटों से हराया। गोवर्धन विस सीट से भाजपा के कारिंदा सिंह ने बसपा के राज कुमार रावत को 33009 वोटों से हराया। वहीं चरखारी से भाजपा के बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भइया ने सपा की उर्मिला देवी को 44014 वोटों से हराया।

चरथावल सीट से भाजपा के विजय कुमार कश्यप ने सपा के मुकेश कुमार चौधरी को हराया। चांदपुर सीट से भाजपा के कमलेश सैनी ने बसपा के मोहम्मद इकबाल को 35649 से हराया। वहीं चित्रकूट से भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सपा के वीर सिंह को हराया। छपरौली से रालोद के उम्मीदवार सहेंद्र सिंह रमाला ने भाजपा के सतेंद्र सिंह को हराया।

छाता विस सीट से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी जीते उन्होंने निर्दलीय अतुल सिंह को हराया। जलालाबाद से सपा के शरदवीर सिंह जीते तो जसराना से भाजपा के रामगोपाल पप्पू लोधी ने सपा के शिवप्रताप सिंह को हराया। झांसी नगर से भाजपा के रवि शर्मा ने बसपा के सीताराम कुशवाहा को हराया। ठाकुरद्वारा से सपा के नवाब जान ने भाजपा के राजपाल सिंह चौहान को हराया।

डिबाई से भाजपा के डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने सपा के हरीश कुमार और थाना भवन से भाजपा के सुरेश कुमार ने बसपा के अब्दुल वारिस खां को हराया। दुद्धी ने अपना दल (सोनेलाल) हरीराम ने बसपा के विजय सिंह गोंड को 1085 वोटों से हराया। दीदारगंज से बसपा के सुखदेव राजभर ने सपा के आदिल शेखपर जीत हासिल की।

धनौरा से भाजपा के राजीव कुमार 38229 वोटों से जीते है। वहीं धामपुर से भाजपा के अशोक कुमार राणा ने सपा के ठाकुर मूलचंद चौहान को 17864 से हराया। धौरहरा से भापा के उम्मीदवार अवस्थी बाला प्रसाद ने 3353 वोटों से सपा पर जीत हासिल की। नजीबाबाद सीट सपा के तसलीम अहमद ने जीती। वहीं नूरपुर सीट भाजपा के लोकेंद्र सिंह ने जीती। इसी प्रकार नहटौर सीट पर भाजपा के ओमकुमार ने कांग्रेस के मुन्नालाल प्रेमी को हराया।

निघासन सीट से भाजपा के पटेल रामकुमार वर्मा ने सपा के कृष्ण गोपाल पटेल को हराया। नौगावां सादात से भाजपा के चेतन चैहान जीते तो पुरकाजी से भाजपा के ही प्रमोद उटवाल ने कांग्रेस के दीपक कुमार को हराया। पूरनपुर सीट पर भाजपा के बाबू राम पासवान जीते। पीलीभीत सीट पर भाजपा के संजय सिंह गंगवार जीते और पलिया सीट से भाजपा के हरविंदर कुमार साहनी ने कांग्रेस के सैफ अली नकवी को हराया।

फतेहाबाद सीट से भाजपा के जितेंद्र जीते, फूलपुर सीट से भाजपा के प्रवीण कुमार सिंह, बड़ौत से भाजपा के कृष्णपाल मलिक, बुढ़ाना से भाजपा के उमेश मलिक, बबीना से भाजपा के राजीव सिंह ‘पारीछा’, बरखेड़ा से भाजपा के किशन लाल राजपूत, बस्ती सदर सीट से भाजपा के दयाराम चौधरी, बागपत सीट से योगेश धामा जीते। वहीं बारा से भाजपा के डॉ. अजय कुमार जीते।

खतौली से भाजपा के विक्रम सिंह ने सपा के चंदन सिंह चौहान को हराया। गोपामऊ से भाजपा के श्याम प्रकाश ने सपा की राजेश्वरी को हराया। वहीं बाबागंज सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विनोद कुमार ने भाजपा के पवन कुमार को 37160 हराया है।

 

=>
=>
loading...