Regional

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, मौसम, तापमान, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर, बनारसUTTAR PRADESH

 

  उत्तर प्रदेश, लखनऊ, मौसम, तापमान, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर, बनारस
UTTAR PRADESH

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ है और धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने के आसार जताए हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट आने से ठंड का अनुभव होगा। अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...