Top NewsUttar Pradesh

आरटीआई से मिली जानाकरी, सपा सरकार में हुए 3921 अफसरों के तबादले

आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर, सपा सरकार में हुए 3921 अफसरों के तबादलेnutan-thakur

आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने जुटाई जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का निजाम बदलते ही बीती सपा सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यो की जानकारियां अब सूचना के अधिकार के माध्यम से जुटाई जा रही हैं। आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने बीते पांच वर्षो में पीपीएस अफसरों (प्रांतीय पुलिस सेवा) के तबादलों की जानकारी हासिल की है।

आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर, सपा सरकार में हुए 3921 अफसरों के तबादले
nutan-thakur

आरटीआई के माध्यम से मांगी गई इस जानकारी में बताया गया है कि बीते पांच वर्षो में पीपीएस संवर्ग के अफसरों के 3921 तबादले किए गए। नूतन ठाकुर ने रविवार को बताया कि प्रदेश में पीपीएस अधिकारियों की कुल संख्या 924 है।

अखिलेश सरकार में मार्च 2012 से मार्च 2017 के पांच साल की अवधि में उत्तर प्रदेश में कुल पीपीएस अधिकारियों के 3921 तबादले हुए थे। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के पहले ही वर्ष में पीपीएस अफसरों के 1199 तबादले हुए थे।

यह भी पढ़ें- मुख्यधारा से जुड़े बगैर गरीब का विकास नहीं होगा : पाठक

नूतन ने बताया, “आईजी प्रशासन, उत्तर प्रदेश प्रकाश डी से 21 मार्च को भेजी गई 524 पृष्ठों की सूचना के अनुसार इस दौरान शासन ने 480 मामलों में अपना ही तबादला आदेश निरस्त या संशोधित किया। विधानसभा चुनाव के समय पुलिस अधिकारियों को बहुत राहत थी और चुनाव आयोग के निर्देशों पर मात्र आठ पीपीएस अफसरों का तबादला किया गया।”

=>
=>
loading...