Top Newsमुख्य समाचार

आप ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा, मान बोले अपने अंदर झांके

मोदी लहर नहीं ईवीएम लहर, आम आदमी पार्टी की करारी हार, दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का मसलाgopal-rai

गोपाल राय ने कहा मोदी लहर नहीं, ईवीएम लहर

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनावों में अपनी करारी हार का ठीकरा आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर ईवीएम पर फोड़ा है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की जीत मोदी लहर की नहीं बल्कि ईवीएम लहर की है।

मोदी लहर नहीं ईवीएम लहर, आम आदमी पार्टी की करारी हार, दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का मसला
gopal-rai

वहीं, आप नेता आशुतोष ने भी EVM के साथ छेड़छाड़ का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि एमसीडी में भाजपा 10 साल से है, एक भी ऐसा काम गिना दें जो भाजपा ने किया हो। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के ‘दिल’ में भी भाजपा, दो-तिहाई बहुमत के आसार

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है, हमे अपने अंदर झांकना चाहिए।

ईवीएम पर सवाल उठाना गलत, हार स्वीकार करेंः योगेंद्र यादव

कभी केजरीवाल के सहयोगी रहे स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा कि EVM पर सवाल उठाना गलत है। EVM से छेड़छाड़ करके लोकतंत्र को कमजोर करने के ‘आप’ के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे सवालों से ही लोकतंत्र कमजोर होता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की एक न्यूनतम मर्यादा होती है कि अगर आपकी हार हो तो आपको विनम्रता के साथ हार स्वीकार कर लेनी चाहिए।

=>
=>
loading...