Top Newsलखनऊ

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 23 दिसंबर को खुलेगा

akhilesh-lf

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 23 दिसंबर से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को जनसामान्य के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को जनसामान्य के लिए जल्द से जल्द खोले जाने के संबंध में उन्होंने अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में अधिकारियों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सभी जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा है कि एक्सप्रेस-वे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति सीमा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार व्यवस्था करते हुए पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं, ताकि एक्सप्रेस-वे पर लोगों की यात्रा सुरक्षित एवं सुखद हो सके।
यादव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर अधिकतम गति सीमा दर्शाने वाले साइनबोर्ड सहित अन्य जरूरी साइनबोर्ड तथा बैरियर पर्याप्त संख्या में लगाए जाएं। साथ ही, सुरक्षित यात्रा के लिए जनसाधारण को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पर एलईडी स्क्रीन युक्त वाहनों को लगाया जाए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस की व्यवस्था की जाए। साथ ही, जगह-जगह पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी बनाकर रखी जाए।
बैठक में मुख्य सचिव राहुल भटनागर, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास प्रमुख सचिव रमा रमण, मुख्यमंत्री के सचिव आमोद कुमार, आवास सचिव पंधारी यादव सहित यूपीडा के अधिकारी तथा एक्सप्रेस-वे के पांचों पैकजों की निर्माणकर्ता कंपनियों के अधिकारी शामिल हुए।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar