Entertainment

आगरा में संगीत की विरासत बचाने की पहल

आगरा में संगीत की विरासत, आगरा संगीत महोत्सव, 'राउंडटेबल इंडिया फाउंडेशन' और 'आगरा वास्तुकार' संस्थाआगरा संगीत महोत्सव

आगरा| आगरा में संगीत की विरासत बचाए रखने के लिए आगरा संगीत महोत्सव के रूप में एक नई पहल की जा रही है। इस महोत्सव का आयोजन ‘राउंडटेबल इंडिया फाउंडेशन’ और ‘आगरा वास्तुकार’ संस्था द्वारा संयुक्त रूप से 25 फरवरी को होगा।

आगरा में संगीत की विरासत, आगरा संगीत महोत्सव, 'राउंडटेबल इंडिया फाउंडेशन' और 'आगरा वास्तुकार' संस्था
आगरा संगीत महोत्सव

इस महोत्सव में संगीत जगत से कई मशहूर हस्तियां प्रस्तुति देंगी, जिसमें ‘खो जाने दो’ और ‘गंग लाल’ जैसे गीतों को अपनी आवाज देने वाली पाश्र्व गायिका अदिति सिंह, राजस्थानी लोक संगीत में पारंगत कुट्ले खान और उनकी मंडली के अलावा इंडी रॉक बैंड और डीजे अकील शामिल होंगे।

आगरा संगीत महोत्सव का आयोजन

पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। किसी समय में तानसेन और नौहर बाणी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध यह शहर संगीत की दृष्टि से अपनी पहचान खो रहा है। इस महोत्सव के जरिए उसी पहचान को वापस पाना मुख्य लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें- विस चुनाव के मद्देनजर ताज साहित्य महोत्सव स्थगित

महोत्सव के आयोजक डी.के. सिंह ने कहा, “आगरा का निवासी होने के नाते हम इस महोत्सव का आयोजन शहर के लोगों के लिए कर रहे हैं। विश्वभर में ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल के लिए प्रसिद्ध इस शहर में हम संगीत को फिर से जीवित करना चाहते हैं।”

सिंह ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस महोत्सव का आयोजन हर साल होगा और अगले साल इसे दो दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि ताज नगरी में एक छोटे से गांव का निर्माण किया जाएगा, जिसमें छोटे-छोटे कॉटेज बनाए जाएंगे। इसके लिए विश्वभर से साझेदारी की जा रही है। अगले साल इस समारोह में विश्वभर से 800 और देशभर से 1,000 कलाकारों के आने की उम्मीद की जा रही है।

=>
=>
loading...