NationalTop News

अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद खन्ना का निधन

मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का निधन, भाजपा के सांसद व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं विनोद खन्नाvinod khanna

भाजपा के सांसद व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं विनोद खन्ना

मुंबई। गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। छह अक्‍टूबर 1946 को पेशावर में जन्‍में विनोद खन्‍ना का परिवार विभाजन के बाद 1947 में भारत आ गया था। विनोद खन्‍ना ने 141 फिल्‍मों में अपनी अभिनय क्षमता के दम पर दर्शकों के दिलों पर सालों तक राज किया।

मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का निधन, भाजपा के सांसद व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं विनोद खन्ना
vinod khanna

वर्ष 1997 और 1999 में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा की ओर से सांसद चुने गए। 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रीय मंत्री भी रहे। सिर्फ 6 माह पश्चात ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया।

हालांकि कुछ दिन पहले यह अफवाह भी उड़ी थी कि विनोद खन्‍ना का‍ निधन हो गया लेकिन तब यह कोरी अफवाह ही साबित हुई थी क्‍योंकि अपने जमाने के सुपरस्टार रहे विनोद खन्ना की तबियत इन दिनों ठीक नहीं चल रही थी। कुछ समय से विनोद खन्ना एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

70 वर्ष की उम्र में हुआ विनोद खन्ना का निधन

विनोद खन्ना का इलाज मुंबई के ही एक हॉस्पिटल में चल रहा था। दरअसल विनोद खन्ना की तबियत को लेकर अफवाह तब उड़ी जब हॉस्पिटल से लीक हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमे विनोद खन्ना बेहद कमजोर दिख रहे थे।

उनकी इस तस्वीर को देख कर उन्हें पहचान पाना तक मुश्किल था। अब एक तरफ जहाँ सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर लोगों ने विनोद खन्ना के प्रति चिंता जाहिर की। वहीं दूसरी तरफ उनके निधन की अफवाह ने सोशल मीडिया पर पूरी तरह हड़कंप मचा दिया।

वैसे सोशल मीडिया पर यह हड़कंप महानायक यानि बिग बी के एक ट्वीट की वजह से मचा। दरअसल बिग बी के इस एक ट्वीट ने लोगों के मन में एक भ्रम पैदा कर दिया। गौरतलब है कि अपने इस ट्वीट में बिग बी ने लिखा कि बेहद अजीब है। वास्तव में ये बेहद अजीब है कि आपके किसी करीबी साथी का गुजर जाना, आपको आपके जीवन पर भी सवाल उठाने के लिए मजबूर कर देता है।

फ़िलहाल उस समय सभी गलतफहमियो को झुठलाते हुए, हॉस्पिटल ने विनोद को लेकर यह बयान जारी किया कि अब उनकी हालत में सुधार है। साथ ही उन्हें जल्दी ही डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।

=>
=>
loading...