NationalTop News

अब बेनामी संपत्ति पर सर्जिकल स्ट्राइक करे केंद्र सरकारः नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नोटबंदी, बेनामी संपत्ति पर भी सर्जिकल स्ट्राइक,Nitish kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नोटबंदी, बेनामी संपत्ति पर भी सर्जिकल स्ट्राइक,
Nitish kumar

पटना। सुशासन बाबू कहे जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार नोटबंदी के मुद्दे पर पीएम मोदी का समर्थन किया है। इस बार उन्होंने पीएम मोदी से बेनामी संपत्ति पर भी सर्जिकल स्ट्राइक करने का आग्रह किया और साथ ही यह भी कहा कि वो पूरे देश में शराबबंदी लागू करें।

मद्य निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश कुमार ने आज कहा कि नोटबंदी की वजह से शराब की बिक्री पर भी असर पड़ा है। कहा कि काला धन के खिलाफ इस लड़ाई से शराब की तस्करी में लगे लोगों पर भी बड़ा असर पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार, कालाधन व गड़बड़ी के खिलाफ अगर कुछ भी होता है तो वे उसके साथ हैं। लेकिन, केवल नोटबंदी से काम नहीं चलेगा। नोटबंदी के साथ केंद्र सरकार व पीएम मोदी से आग्रह है कि बेनामी संपत्ति पर भी कार्रवाई करे। साथ ही शराबबंदी भी लागू करें।

लेकिन नीतीश ने उन कयासबाजियों पर विराम लगाने की भी कोशिश की जिनमें कहा जा रहा है कि वह एक बार फिर बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। नीतीश ने कहा कि नोटबंदी का समर्थन करने से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की अटकलों को भी खारिज किया है।

=>
=>
loading...