International

अफगानिस्तान में 12 तालिबानी आतंकवादी मारे गए

अफगानिस्तान, काबुल, सुरक्षा बलों, तालिबानी आतंकवादियों, रक्षा मंत्रालय,

 अफगानिस्तान, काबुल, सुरक्षा बलों, तालिबानी आतंकवादियों, रक्षा मंत्रालय,

काबुल| अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने एक दर्जन से अधिक तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, “अफगानिस्तान की सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसी के बलों ने पिछले 24 घंटे के भीतर कई अभियानों के तहत 12 सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया है। इस अभियान में 23 आतंकवादी घायल हुए हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त बलों ने देश के 34 प्रांतों में से 11 में हथियारों भी जब्त किए हैं।हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्कर गाह शहर में एक अभियान में आठ आतंकवादी मारे गए हैं। अफगान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

 

 

=>
=>
loading...