Entertainment

अनिल कपूर संग काम करना खुशी की बात : नेहा शर्मा

अभिनेत्री नेहा शर्मा, नेहा शर्मा, अभिनेता अनिल कपूर, अनिल कपूर, 'मुबारकां', इलियाना डि क्रूज, अर्जुन कपूर

नई दिल्ली | अभिनेत्री नेहा शर्मा का कहना है कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के साथ काम करना काफी खुशनुमा होता है। वह आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ में एक विशेष भूमिका में नजर आएंगी। नेहा ने ई-मेल के जरिए मुंबई से बताया, “अनिल कपूर के साथ काम करना खुशनुमा अहसास है।

अभिनेत्री नेहा शर्मा, नेहा शर्मा, अभिनेता अनिल कपूर, अनिल कपूर, 'मुबारकां', इलियाना डि क्रूज, अर्जुन कपूर

मैं उनकी गर्मजोशी को बेहद पसंद करती हूं। वह सेट पर सभी से गर्मजोशी से मिलते हैं और शानदार ऊर्जा लेकर आते हैं। आपको उनके साथ काम करने में मजा आता है।” नेहा (29) ने कहा कि वह भी फिल्म ‘मुबारकां’ के अपने सह-कलाकार अनिल की तरह फिटनेस को काफी महत्व देती हैं। अभिनेत्री ने कहा, “यह अद्भुत है।

हर बार मैं उनसे जिम या तैराकी करते हुए संयोग से टकरा जाती हूं।” फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में नेहा ने कहा, “फिल्म में मैं विशेष भूमिका में नजर आऊंगी। यह एक रोचक हिस्सा है, जिसे मैं निभा रही हूं, लेकिन मेरे लिए इस बारे में बात करना फिलहाल जल्दबाजी होगी।” अनीस बज्मी निर्देशित ‘मुबारकां’ में इलियाना डि क्रूज, अर्जुन कपूर और अथिया शेट्टी भी हैं। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होने की उम्मीद है।

 

=>
=>
loading...