Top Newsलखनऊ

हमारी लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ: मुलायम

मुलायम सिंह यादव, लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ, रजत जयंती समारोह, जनेश्वर मिश्र पार्कmulayam in silver jublee programme of SP
मुलायम सिंह यादव, लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ, रजत जयंती समारोह, जनेश्वर मिश्र पार्क
mulayam in silver jublee programme of SP

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का कहना है कि देश की एकता बनी रहनी चाहिए। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ है। समाजवादियों ने हमेशा जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संपन्न होने के लिए समाजवादी पार्टी नहीं बनाई। 25 साल में यूपी में चार बार सरकार बनाई। कुछ लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा तो सरकार नहीं बनेगी।

सपा मुखिया पार्टी के रजत जयंती समारोह के मौके पर शनिवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघर्षों से समाजवादी आंदोलन खड़ा किया। गांव-गांव जाकर समाजवादी विचारधारा का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया जी ने सत्ता के लिए संघर्ष नहीं किया। उन्होंने गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़ी।

बेरोजगारी और महंगाई बड़ी समस्या

सीमा पर शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए मुलायम ने कहा कि आज 21 करोड़ लोग भरपेट खाना नहीं खा पा रहे हैं। देश के लिए यह बहुत बड़ी चिंता की बात है। पड़ोसी और भूखे की मदद करें। देश में बेरोजगारी और महंगाई बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने कभी भेदभाव नहीं किया। महिलाओं का भी सम्मान किया।

अखिलेश को अभी और काम करना है

सपा सरकार की तारीफ करते हुए पार्टी मुखिया ने कहा कि अखिलेश ने बहुत काम किया है पर अभी और काम करना है। सपा की सरकार बनाने में सभी वर्गों के लोगों ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि लालू जी ने कर्पूरी जी के साथ संघर्ष किया। समाजवादियों के संघर्ष का जिक्र कर उन्होंने सपाइयों का हौसला बढ़ाया। इससे पहले उन्होंने समारोह में आए सभी नेताओं का आभार व्याक्त किया।

=>
=>
loading...