International

स्विट्जरलैंड में परमाणु ऊर्जा उत्पादन रोकने का प्रस्ताव खारिज

स्विट्जरलैंड, परमाणु ऊर्जा, स्विस ग्रीन पार्टीnuclear-power-plant

 

  स्विट्जरलैंड, परमाणु ऊर्जा, स्विस ग्रीन पार्टी
nuclear-power-plant

जेनेवा। स्विट्जरलैंड में 2029 तक देश के सभी पांच परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने का प्रस्ताव खारिज हो गया है। स्विस ग्रीन पार्टी के इस प्रस्ताव को एक संघीय जनमत संग्रह में 54.2 प्रतिशत मतदाताओं ने खारिज कर दिया है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 45.8 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रस्ताव का उद्देश्य स्विट्जरलैंड की सीमा में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की अवधि को सीमित करना जबकि भविष्य में परमाणु ऊर्जा के उत्पादन को रोकना है।

अगर इस जनमत संग्रह में ऊर्जा संयंत्र को बंद करने के पक्ष में मतदान अधिक होते, तो अगले साल तीन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करना पड़ता। स्विट्जरलैंड की लगभग 40 प्रतिशत बिजली इन पांच संयंत्रों से उत्पादित होती है। वहीं, इस पहल का समर्थन करने वाली ग्रीन पार्टी और अन्य स्विस राजनीतिक समूहों का तर्क है कि परमाणु ऊर्जा केवल खतरनाक ही नहीं है, बल्कि महंगी भी है।

=>
=>
loading...