नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबियत खराब होने के कारण दिल्ली के सर गंगाराम हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को बुखार और इन्फेक्शन के कारण हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनको तीन दिन तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि सोनिया को पहले भी सर गंगाराम हास्पिटल में भर्ती कराया जा चुका है। उनकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री वहीं पर है। सोनिया आस्थमा की पेशेंट हैं और मौसम बदलने के साथ ही उनको दिक्कत हो जाती है। चिकित्सक उनकी तबियत पर पूरी निगाह बनाए हुए हैं। अभी डाक्टरों की ओर से कोई मेंडिकल बुलेटिन उनकी तबियत को लेकर जारी नहीं किया गया है।
=>
=>
loading...