Entertainment

सलमान के परिजनों पटना साहिब में मत्था टेका

पटना, सलमान खान, अलवीरा खान, सलमा खान, अवतार सिंह, व्यवस्थासलमान

 

पटना, सलमान खान, अलवीरा खान, सलमा खान, अवतार सिंह, व्यवस्था
सलमान

पटना| फिल्म अभिनेता सलमान खान की मां और उनकी बहन अलवीरा खान सोमवार को पटना पहुंचीं और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। सलमान की मां सलमा खान उर्फ सुशीला चरक, बहन अलबीरा अग्निहोत्री और बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने गुरु गोविन्द सिंह के चरणों में मत्था टेका और परिवार के मंगल के लिए प्रार्थना की।

पटना साहिब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि इन लोगों को उपहार स्वरूप कई वस्तुएं भेंट की गईं।

सलमान की मां सुशीला चरक ने मीडिया से कोई बात नहीं की। उन्होंने बस इतना कहा कि गुरुघर आ कर गुरु महाराज के दर्शन मात्र से ही उनका जीवन धन्य हो गया। इससे पहले सलमान के परिवार ने रविवार को चर्चित पर्यटन स्थल नालंदा और राजगीर का भ्रमण किया था।

अलवीरा और अतुल ने नालंदा के भग्नावशेष देखने के बाद कहा कि इसे जब विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया, तभी से उन्हें इसे देखने की इच्छा थी। दोनों ने नालंदा के बारे में स्थानीय लोगों से खूब पूछताछ की। इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की थी।

 

 

=>
=>
loading...