Business

शेयर बाजारों में 339 अंकों की भारी गिरावट

तीन कारोबारी दिवस में गिरे सेंसेक्स, शेयर बाजारों में मामूली गिरावटbse down
शेयर बाजार, 339 अंकों की भारी गिरावट
bse down

मुंबई| देश के शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 338.61 अंकों की गिरावट के साथ 27,252.53 पर और निफ्टी 111.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,432.00 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयर पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1,339.76 अंकों की गिरावट के साथ 26,251.38 पर खुला और 338.61 अंकों या 1.23 फीसदी गिरावट के साथ 27,252.53 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,397.38 के ऊपरी और 25,902.45 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयर पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 476.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,067.50 पर खुला और 111.55 अंकों या 1.31 फीसदी गिरावट के साथ 8,432.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,476.20 के ऊपरी और 8,002.25 निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 239.76 अंकों की गिरावट के साथ 12,721.66 पर और स्मॉलकैप 347.66 अंकों की गिरावट के साथ 12,704.10 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (1.48 फीसदी), बैंकिंग (0.18 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.02 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (10.23 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (4.18 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (3.28 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (2.96 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (2.84 फीसदी)।

=>
=>
loading...