International

शी ने पाकिस्तान में आतंकी हमले की निंदा की

चीन, राष्ट्रपति, शी जिनपिंग, पाकिस्तानी, ममनून हुसैन, आतंकवादी हमले Xi Jinping
चीन, राष्ट्रपति, शी जिनपिंग, पाकिस्तानी, ममनून हुसैन, आतंकवादी हमले
                                                   Xi Jinping

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष ममनून हुसैन से पाकिस्तान में हुए घातक आतंकवादी हमले पर संवेदना प्रकट कर इस बुराई से लड़ने में पाकिस्तान का साथ देने के वादे को दोहराया।अपने संदेश में शी ने कहा कि वह पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान जिले में शनिवार रात एक दरगाह में हुए आतंकवादी हमले से स्तब्ध हैं। इस हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए थे। चीन की सरकार और लोगों की ओर से शी ने मृतकों के लिए शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र होने की कामना की। शी ने कहा कि चीन हर रूप में आतंकवाद और आतंकवादी हमलों की दृढ़तापूर्वक निंदा करता है।

=>
=>
loading...