Regional

शीला दीक्षित के दामाद घरेलू हिंसा के लिए गिरफ्तार

शीला दीक्षित, दमाद, घरेलू हिंसाsheela dixit
शीला दीक्षित, दमाद, घरेलू हिंसा
sheela dixit

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद को अपनी पत्नी  के खिलाफ कथित घरेलू हिंसा के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इससे पहले दीक्षित के दामाद सईद मोहम्मद इमरान को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन सहयोग नहीं करने की वजह से उन्हें बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सेंट्रल दिल्ली की बाराखंबा पुलिस थाना में शीला दीक्षित की बेटी लतिका ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। जानकारी के मुताबिक, इमरान और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दीक्षित की बेटी लतिका पिछले दस महीने से अलग रह रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि इमरान को दो दिन पहले बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है।

=>
=>
loading...