International

रूस आतंकवाद से मुकाबले के लिए सीरिया की मदद करेगा

मध्य पूर्व और अफ्रीका, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, मिखाइल बोगदानोव, सीरिया की मददrussia syria
मध्य पूर्व और अफ्रीका, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, मिखाइल बोगदानोव, सीरिया की मदद
russia syria

मास्को। मध्य पूर्व और अफ्रीका के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष प्रतिनिधि मिखाइल बोगदानोव का कहना है कि रूस अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से मुकाबला करने में सीरिया की मदद करना जारी रखेगा।

रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, मिखाइल ने रूस में सीरिया के राजदूत रियाद हदाद के साथ बातचीत के दौरान यह प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2254 के आधार पर अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सीरिया संकट के समाधान की दिशा में बढ़ेगा।

=>
=>
loading...