NationalTop News

राजमार्ग पर टोल शुल्क में छूट 1 दिसंबर तक बढ़ा

राष्ट्रीय राजमार्ग, टोल शुल्क, राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया, 500 और 1000 रुपये की नोटबंदीToll Plaza
राष्ट्रीय राजमार्ग, टोल शुल्क, राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया, 500 और 1000 रुपये की नोटबंदी
Toll Plaza

नई दिल्ली | सरकार ने देश भर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल शुल्क में छूट को एक दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, “सभी राष्ट्रीय राजमार्गो पर एक दिसंबर की आधी रात तक टोल शुल्क में छूट दी गई है।”

इससे पहले सरकार ने सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 नवंबर तक टोल शुल्क में छूट दी थी। इसे फिर 24 नबंवर तक बढ़ा दिया गया। अब इस छूट में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है।

सरकार ने कहा कि टोल शुल्क वसूलने वाले सभी ऑपरेटरों को यह जानकारी दे दी गई है। यह फैसला 500 और 1000 रुपये की नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए ली गई है।

वहीं, सरकार ने 22 नवंबर को सभी एयरपोर्ट पर वाहनों के पार्किं ग शुल्क में छूट को 28 नवंबर तक बढ़ा दिया था।

वहीं, भारतीय रेल ने भी ‘ई टिकट’ और ‘आई टिकट’ के लिए सेवा शुल्क में 31 तक छूट दे दी है।

=>
=>
loading...