International

यूक्रेन : पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच प्रदर्शनकारियों की हत्या के दोषी

यूक्रेन, महाअभियोजक, राष्ट्रपति, विक्टर यानुकोविच, हत्या के दोषीविक्टर यानुकोविच
 यूक्रेन, महाअभियोजक, राष्ट्रपति, विक्टर यानुकोविच, हत्या के दोषी
विक्टर यानुकोविच

कीव। यूक्रेन के महाअभियोजक कार्यालय ने सोमवार को कहा कि उन्होंने औपचारिक रूप से यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को विध्वंसक गतिविधियों में संलिप्तता का दोषी पाया है। महाअभियोजक की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, यह आरोप महाअभियोक द्वारा पूर्व राष्ट्रपति पर यूक्रेन के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर एक वीडियो-लिंक गवाही के दौरान लगाया गया है।

वीडियो में कहा गया है कि 2014 में यूरोपीय-समर्थन में प्रदर्शनकारियों की हत्या के मुकदमे में विक्टर गवाह के तौर पर पेश हुए थे।गवाही के दौरान विक्टर ने हालांकि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा हमला करने में शामिल होने के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों पर पुलिस को हथियारों का इस्तेमाल करने का आदेश नहीं दिया था।

गौरतलब है कि 2014 में मध्य कीव में पुलिस के साथ संघर्ष में 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी।इस घटना के तुरंत बाद विक्टर ने कीव छोड़ दिया था और संसद ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था, और कहा था कि वह अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पाए थे।

यूरोपीय संघ के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर होने से रोकने के फैसले के खिलाफ लोगों ने नवंबर 2013 में यह विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।

 

 

=>
=>
loading...