International

म्यांमार विस्फोटों में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

म्यांमार, विस्फोट, रासायनिक बमBURMA

 

म्यांमार, विस्फोट, रासायनिक बम
BURMA

नेपीथा | म्यांमार के यांगून की क्षेत्रीय सरकार ने शुक्रवार को हुए दोहरे विस्फोटों में संलिप्तता के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। समचार एजेंसी के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दो महिलाओं और एक पुरुष को सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलों के साथ रासायनिक बम बनाने वाली सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है।

संदिग्धों ने शुक्रवार को विस्फोटों में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। ये दोहरे विस्फोट क्षेत्रीय सरकार के कार्यालय की इमारत में हुए। हालांकि, इनमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

गौरतलब है कि इस महीने यांगून में खुदरा दुकान और दक्षिण दागोन टाउनशिप में आव्रजन कार्यालय में कई सिलसिलेवार विस्फोट हुए। ये विस्फोट भी इसी तरह के देसी रासायनिक बमों से किए गए प्रतीत होते हैं।

=>
=>
loading...