Uttar Pradesh

मोदी के कदम से कारोबार ठप : सनी यादव

विधान परिषद सदस्य संतोष यादव सनी, 500 और हज़ार के नोट बंद, देश का कारोबार ठपMLC SANTOSH YADAV SUNNY
विधान परिषद सदस्य संतोष यादव सनी, 500 और हज़ार के नोट बंद, देश का कारोबार ठप
MLC SANTOSH YADAV SUNNY

प्रदेश में फिर बनेगी अखिलेश सरकार

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के  विधान परिषद सदस्य संतोष यादव सनी ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि आम आदमी मोदी द्वारा 500 और हज़ार के नोट बंद करने से परेशान है। देश का कारोबार ठप हो गया है। मेहनत से कमाया हुआ पैसा किसान खर्च नहीं कर पा रहा है। कई लोगो की शादियाँ टूट रही है।

उन्‍होंने कहा कि अपना ही पैसा बाज़ार में ले जाने पर लोगो को सामान नहीं मिल पा रहा है। देश की जनता मोदी के इस कदम से त्रस्त है। बच्चो को दूध नहीं मिल पा रहा है। मरीज दवाई के आभाव में मर रहे हैं। परेशान जनता भाजपा को माफ़ नहीं करेगी। खासकर महिलाओं में गुस्सा बहुत है। किचन से लेकर कारोबार तक ठप हो गया। व्यापारी भी परेशान हैं।

एमएलसी सनी यादव ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्‍व में समाजवादी पार्टी फिर सरकार बनाएगी। उनकी कथनी और करनी एक है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य हुए हैं। किसान, छात्र, महिलाये और व्यापारी समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। प्रदेश की जनता विकास चाहती है। गोरखपुर में एम्स बनाने के लिए मुख्मंत्री अखिलेश यादव ने मुफ्त में जमीन दी केंद्र सरकार को। गोरखपुर की धरती पर विकास की फसल लहलहा रही है। जनता खुशहाली चाहती है। समाजवादी पार्टी  हर वर्ग की पसंद है।

=>
=>
loading...