Uttar Pradesh

UP में छज्जा गिरने से तीन लोगों की मौत, 25 घायल

उत्तर प्रदेश, बरेली, लखनऊ, चेहल्लुमBuilding
उत्तर प्रदेश, बरेली, लखनऊ, चेहल्लुम
                                         Building

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मकान का छज्जा ढहने से चेहल्लुम का जुलूस देख रहे तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गयी तथा करीब 25 अन्य जख्मी हो गये।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के बैरमनगर गांव में कल चेहल्लुम का जुलूस देखने के लिये मकानों की छतों और छज्जों पर भीड़ जुटी थी। इस बीच, अचानक एक मकान का छज्जा ढह गया।

इस हादसे में चोट लगने और मलबे में दबने से जाकिर नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि गम्भीर रूप से घायल तसलीम और सरदार अहमद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे में करीब 25 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से चार को गम्भीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

 

=>
=>
loading...