Sports

मप्र में एकलव्य पुरस्कार बंटे, सिंधु को मिले 50 लाख रुपये

मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एकलव्य पुरस्कार, 50 लाख रुपये, पी़ वी़ सिंधु, रियो ओलंपिक, हॉकी, पुलेला गोपीचंदShivraj-PV
मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एकलव्य पुरस्कार, 50 लाख रुपये, पी़ वी़ सिंधु, रियो ओलंपिक, हॉकी, पुलेला गोपीचंद
Shivraj-PV

भोपाल| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां गुरुवार को विभिन्न खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण-2016 से सम्मानित किया।

उन्होंन रियो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी़ वी़ सिंधु को राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपये भेंटकर किए। मुख्यमंत्री ने एकलव्य पुरस्कार मोहिक गजधर (सॉफ्ट टेनिस), चिंकी यादव (शूटिंग), नेहा राजपूत (वूशू), अतुल मिश्रा (क्याकिंग कैनोइंग), एनी जैन (तैराकी), अरुणिमा श्रीवास्तव (फेंसिंग), परिधि जोशी (घुड़सवारी), सत्यम शर्मा (कराटे), आनंद ठाकुर (सेलिंग), मयंक पटेल (साइक्लिंग), राहुल बाथम (क्रिकेट), सदिव्या ठेपे (हॉकी), सोनाली बिष्ट (सॉफ्टबॉल), सौम्या अग्रवाल (जम्परोप) को सम्मानित किया गया।

समारोह में विक्रम पुरस्कार नमिता चंदेल (क्याकिंग-कैनोइंग), पूर्वी सोनी (वूशू), शालिनी संकथ (शूटिंग), ऋषभ मेहता (घुड़सवारी), श्रव्या द्रोणादुला (ताइक्वांडो), समीर वर्मा (बैडमिंटन), नीति सिंह (कबड्डी), अंकित चिंतामन (खो-खो), कमल कुशवाह (थ्रोबॉल), रवि कुमार सुरारिया (साइक्लिंग) को दिया गया।

मुख्यमंत्री ने प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी परमजीत सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। साफ्ट टेनिस के प्रशिक्षक सुदेश सांगते और ताइक्वांडो के प्रशिक्षक वीरेंद्र पवार को विश्वामित्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

अलंकरण समारोह में चौहान ने कहा, “राजनीति में खेल भावना होनी चाहिए, मगर खेलों में राजनीति नहीं, इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक और उसके बाद कालेधन के खिलाफ हुई सर्जिकल स्टाइक की तरह खेलों में भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है।”

देश और प्रदेश के विभिन्न खेल संघों पर कब्जा जमाए राजनेताओं की ओर इशारा करते हुए चौहान ने कहा कि खेल संघों पर ऐसे लोगों का कब्जा है, जिनका खेलों से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए खेल संघों की कमान उन लोगों के हाथ में होना चाहिए, जिनका खेलों से नाता है।”इस मौके पर चौहान ने कयाकिंग खिलाड़ी अंजलि वशिष्ठ, सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रिहा डेविड, कराटे खिलाड़ी अजय यादव, वुशू खिलाड़ी अंकिता रायकवाड़ और सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सविता को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे।

उल्लेखनीय है कि रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री चौहान ने पी़ वी़ सिंधु को पुरस्कार स्वरूप 50 लाख रुपये भेंट करने की घोषणा पहले ही की थी। उसी क्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। चौहान ने ऐलान किया कि साक्षी मल्लिक को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाले पर्वतारोही भगवान सिंह कुशवाह और रत्नेश पांडे को एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर मध्यप्रदेश में खेलों की उपलब्धियों और प्रगति को रेखांकित करने वाली किताब ‘इन परस्यूट ऑफ एक्सीलेंस’ का विमोचन किया।खेल अलंकरण समारोह में पी.वी. सिंधु के अलावा बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद, राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहीं।

=>
=>
loading...