InternationalTop News

भारतीय गोलीबारी में सात सैनिक मरे : पाकिस्तान

नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाक जवानों के बीच गोलीबारीfiring on loc
पाकिस्तान की सेना, भारतीय गोलीबारी, सात पाकिस्तानी सैनिक मरे
firing on loc

इस्लामाबाद| पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर पर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की फायरिंग में उसके सात सैनिक मारे गए हैं।

पाकिस्तानीी मीडिया शाखा इंटर- सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स ने बताया, “भारतीय सेना द्वारा बीती रात नियंत्रण रेखा पर भीमबर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन कर की गई गोलीबारी में सात सैनिक शहीद हो गए।”

बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना ने भारत की ‘बिना उकसावे के की गई गोलाबारी’ का जवाब दिया और ‘भारतीय चौकियों पर प्रभावी तरीके से प्रहार’ किया।

पाकिस्तान ने बीते हफ्ते एक से अधिक बार भारत और संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक के सामने ‘भारतीय सैनिकों द्वारा नागरिक आबादी को निशाना बनाने’ पर विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान का कहना है कि बीते कुछ हफ्तों में भारत की गोलाबारी में कम से कम 25 नागरिक मारे गए हैं।

=>
=>
loading...