लखनऊ। भारत बंद के दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुत ही चालू पार्टी है, उसे आसानी से समझ पाना आमजन के बस में नहीं। पार्टी ने स्पष्ट कहा कि भाजपा को गरीबों, किसानों और मजदूर वर्ग से कोई लेना देना नहीं है, जिसका उदाहरण हमारे सामने आज दिख रहा है।
सपा के प्रवक्ता मो. शाहिद ने नोटबंदी मामले में कहा कि भाजपा बहुत ही चालू पार्टी है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से किसानों का बहुत ही नुकसान हुआ है। किसान बुआई नहीं कर पा रहा है। गरीब मजदूर मजदूरी के लिए तरस रहा है। नोटबंदी राष्ट्र के हित में है या नहीं के सवाल पर शाहिद ने कहा कि नोटबंदी में राष्ट्रहित की बात ही सोचना बेमानी है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी राष्ट्रहित के किसी कोने में नहीं ठहरता। उन्होंने कहा, हमारे नेताजी ने संसद में स्पष्ट कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में आकर बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा निर्णय क्यों लिया।
भाजपा स्वार्थी पार्टी.. उसे गरीबों और किसानों से मतलब नहीं : सपा
=>
=>
loading...