International

बीजिंग में बर्फबारी के बाद उड़ानें रद्द

बीजिंग, चीन, मौसम, बर्फबारी, तापमानBEIJING

 

  बीजिंग, चीन, मौसम, बर्फबारी, तापमान
BEIJING

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में इस मौसम की पहली बर्फबारी के बाद दर्जनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह बीजिंग में शीतलहर ने पिछले 30 सालों में सबसे न्यूनतम तापमान के साथ दस्तक दी।

बीजिंग नगर निगम प्रशासन ने 19 बस मार्ग सेवाओं और उपनगरों के साथ शहर को जोड़ने वाले राजमार्गों के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया है। अनुमान के अनुसार, शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने के साथ तापमान में बुधवार तक गिरावट जारी रहेगी।

=>
=>
loading...