Sports

प्रतिबंध समाप्ति के बाद फिर संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत बनेंगी शारापोवा

संयुक्त राष्ट्र, मारिया शारापोवा, टेनिस, खिलाड़ी, आस्ट्रेलियन ओपन, विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा)मारिया शारापोवा
संयुक्त राष्ट्र, मारिया शारापोवा, टेनिस, खिलाड़ी, आस्ट्रेलियन ओपन, विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा)
मारिया शारापोवा

संयुक्त राष्ट्र| रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा खुद पर लगा प्रतिबंध समाप्त होने के बाद एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत के रूप में नजर आएंगी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र ने अपने एक बयान में यह जानकारी दी। शारापोवा पर प्रतिबंधित दवा के सेवन के कारण लगी पाबंदी अगले साल अप्रैल में समाप्त हो जाएगी। बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र अब शारापोवा के साथ तय समय पर उनकी भूमिका के बारे में चर्चा का इंतजार कर रहा है।

शारापोवा ने मार्च में स्वीकार किया था कि उन्होंने जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान ‘मेल्डोनियम’ दवा का सेवन किया था। इस दवा को इस साल विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा प्रतिबंधित दवा की सूची में शामिल किया गया था। एक जांच ट्रिब्यूनल द्वारा शारापोवा पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, शारापोवा की ओर से अपील के बाद प्रतिबंध की समय सीमा को दो साल के घटाकर 15 माह कर दी गई थी।

=>
=>
loading...