NationalTop News

पाकिस्तान सेना ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, जवान शहीद

पाकिस्तान सेना, संघर्षविराम का उल्लंघन, जवान गुरु सेवक सिंह शहीद, पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टरarmy on loc
पाकिस्तान सेना, संघर्षविराम का उल्लंघन, जवान गुरु सेवक सिंह शहीद, पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर
army on loc

जम्मू| पाकिस्तान सेना ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन कर जम्मू के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) स्थित भारतीय चौकियों पर रविवार को गोलाबारी शुरू कर दी जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

रक्षा सूत्रों ने बताया, “पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में आज (रविवार) को 22 सिख रेजीमेंट के गुरु सेवक सिंह शहीद हो गया।” पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान सेना द्वारा क्षेत्र के चार स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। यह गोलीबारी सुबह 8.40 बजे शुरू हुई।

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना समान क्षमता के हथियारों का इस्तेमाल कर प्रभावी तरीके से इसका जवाब दे रही है। गोलाबारी और गोलीबारी अभी भी जारी है।” पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर दो दिनों की शांति के बाद रविवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी शुरू कर दी।

=>
=>
loading...