मुख्य समाचार

नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखें : माकपा

नई दिल्ली, नोटबंदी, माकपा, मार्क्स वादी कम्युनिस्ट पार्टी, खिलाफ, राष्ट्रीय विरोध दिवस, भारत बंद

 

नई दिल्ली, नोटबंदी, माकपा, मार्क्स वादी कम्युनिस्ट पार्टी, खिलाफ, राष्ट्रीय विरोध दिवस, भारत बंद

नई दिल्ली| मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि उसने लाखों लोगों को नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए कहा था, लेकिन साफ किया सोमवार को भारत बंद नहीं था। पार्टी ने कहा, “माकपा उन लोगों को धन्यवाद देती है जो 500 और 1,000 रुपये की वापसी के जरिए लोगों पर थोपे गए बोझ और लोगों की आजीविका पर हुए हमलों के खिलाफ सड़कों पर आए।”

माकपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को राष्ट्रीय विरोध दिवस को भारत बंद के तौर पर गुमराह किया। माकपा ने कहा, “प्रदर्शन में भाग लेने वाली किसी भी विपक्षी पार्टी ने भारत बंद का आह्वान नहीं किया। वास्तव में यह मोदी सरकार थी जिसने नोटबंदी के जरिए देश में आर्थिक बंद लागू किया था।”

माकपा ने सभी विपक्षी पार्टियों और व्यापार संघों से प्रदर्शन जारी रखने का आग्रह किया जिससे लोगों द्वारा पुराने नोटों का इस्तेमाल सभी लेनदेन में उचित वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सुनिश्चित किया जा सके। देश में आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद नकदी की अभूतपूर्व कमी पैदा हुई।

=>
=>
loading...