Regional

दिल्ली में धुंध, हल्का सर्द मौसम

नई दिल्ली, भारतीय मौसम विभाग, तापमान, मौसमNEW DELHI

 

  नई दिल्ली, भारतीय मौसम विभाग, तापमान, मौसम
NEW DELHI

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध के साथ हल्का सर्द मौसम रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिनभर आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 84 प्रतिशत और दृश्यता 3,000 मीटर रही। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह मौसम का सामान्य तापमान था।

=>
=>
loading...