Regional

दिल्ली में गुरुवार को खुशनुमा सुबह

नई दिल्ली, राजधानी, मौसम विभाग, भारतnew delhi
नई दिल्ली, राजधानी, मौसम विभाग, भारत
                                       New delhi

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह खुशनुमा रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) एक अधिकारी ने बताया, “गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा। दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।”सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई।राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

=>
=>
loading...