International

डोनाल्ड ट्रंप ने ली निर्णायक बढ़म, बहुमत से चार सीट दूर

यूएस राष्ट्र पति, डोनाल्ड ट्रंप की निर्णायक बढ़म, बहुमत से चार सीट दूर, 266-215 से लीड, हिलेरी क्लिंटनdonald trump
यूएस राष्ट्र पति, डोनाल्ड ट्रंप की निर्णायक बढ़म, बहुमत से चार सीट दूर, 266-215 से लीड, हिलेरी क्लिंटन
donald trump

वाशिंगटन। अमेरिकी चुनाव में भारी उलटफेर होने जा रहा है यूएस राष्‍ट्रपति बनने के लिहाज से अहम राज्यों में मजबूत प्रदर्शन के दम पर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के करीब पहुंच गए हैं। कुल 270 इलेक्टोरल वोट्स की गिनती में ट्रंप ने हिलेरी पर 266-215 से लीड हासिल कर ली है। हिलेरी क्लिंटन इस कड़े मुकाबले में पिछड़ी प्रतीत हो रही हैं।

अमेरिका के बड़े समाचार नेटवर्कों के अनुमान के अनुसार, रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने उलटफेर के लिहाज से अहम फ्लोरिडा, ओहायो एवं उत्तर कैरोलिना में चुनाव जीत लिया है।

पारंपरिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ कैलिफोर्निया एवं वर्जीनिया में 69 वर्षीय हिलेरी ने चुनाव जीता। हिलेरी को मात्र 18 महीने पहले राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले 70 वर्षीय रियल एस्टेट अरबपति ट्रंप से कड़ी चुनौती मिल रही है।

ट्रंप अब तक 23 राज्यों में जीते

सीएनएन के अनुसार, अभी तक 40 राज्यों के नतीजों में से हिलेरी ने 17 राज्यों में और ट्रंप ने 23 राज्यों में जीत हासिल कर ली है। राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता है।

ट्रंप इन राज्यों में जीते

ट्रंप फ्लोरिडा, जॉर्जिया, ओहायो, उत्तर कैरोलिना, उत्तर डकोटा, दक्षिण डकोटा, नेब्रास्का, कंसास, ओकलाहोमा, टेक्सास, व्योमिंग, इंडियाना, केंटुकी, टेनेसी, मिसीसिपी, अरकंसास, लुइसियाना, पश्चिम वर्जीनिया, अलबामा, दक्षिण कैरोलिना, मोंटाना, इडाहो और मिसौरी में विजयी रहे।

हिलेरी इन राज्यों में विजयी

हिलेरी ने कैलिफोर्निया, हवाई, इलिनोइस, न्यूयार्क, न्यूजर्सी, मैरीलैंड, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, वरमोंट, मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, डेलावेयर, कोलेराडो, न्यू मेक्सिको, वर्जीनिया, ओरेगन, इलिनोइस और रोहड आइलैंड में जीत हासिल की।

ट्रंप अहम राज्यों में छोटी लेकिन अहम बढ़त बनाए हुए हैं जिससे रिपब्लिकन के व्हाइट हाउस में आने की उम्मीदों को बल मिल गया है जबकि चुनाव से पहले के सर्वेक्षणों में पिछले कई महीनों से हिलेरी को बढ़त मिलती बताई जा रही थी।

न्यूयार्क टाइम्स ने कहा, डोनाल्ड के राष्ट्रपति बनने की संभावना पर दुनिया भर की प्रतिक्रिया के बीच विदेशों में वित्तीय बाजार में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्कों ने इस बात की संभावना जताई है कि हिलेरी संभवत: चुनाव हार जाएंगी।

डोनाल्ड ने अब तक गिने गए मतों में से 48.5 प्रतिशत मत हासिल किए हैं जबकि हिलेरी के 47 प्रतिशत मत हासिल किए हैं।

ट्रंप जीते तो सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति होंगे

हिलेरी एवं डोनाल्ड अमेरिकी इतिहास में आम चुनाव में सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवारों में शामिल हैं। यदि 69 वर्षीय हिलेरी चुनाव जीत जाती हैं तो वह रीगन के बाद दूसरी सबसे अधिक उम्र की उम्मीदवार होंगी। साथ ही उनको अमेरिकी इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त होगा। यदि ट्रंप चुनाव जीतते हैं, तो वह अमेरिकी इतिहास के सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति होंगे। रोनाल्ड रीगन 70 वर्ष की आयु में 1981 में राष्ट्रपति बने थे।

=>
=>
loading...