International

कनाडा के गायक लियोनार्ड कोहेन का निधन

कनाडा के गायक लियोनार्ड कोहेन का निधनलियोनार्ड कोहेन
कनाडा के गायक लियोनार्ड कोहेन का निधन
लियोनार्ड कोहेन

लॉस एंजेलिस| कनाडा के दिग्गज गायक व गीतकार कोहेन लियोनार्ड का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गायक के आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल पर गुरुवार रात को सूचना दी गई, “हमने संगीत के सबसे सम्मानित और बेहद दूरदर्शी शख्सियतों में से एक को खो दिया है।”

निधन के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, काव्यात्मक व लयबद्ध संगीत के लिए मशहूर व बेहद सम्मानीय कोहेन ने ‘हैलेलुइया’ सहित कई लोकप्रिय गीतों की रचना की।

सोनी म्यूजिक कनाडा ने ट्वीट किया, “कोहेन के निधन पर सोनी म्यूजिक कनाडा दुनियाभर के लोगों के साथ शोक में शामिल है।” गायक का 14वां स्टूडियो एल्बम ‘यू वांट इट डार्कर’ पिछले महीने 21 अक्टूबर को ही रिलीज हुआ है। शानदार संगीत करियर वाले कोहेन ने उपन्यास और कविताओं का संग्रह भी लिखा था।

=>
=>
loading...