Uttar Pradesh

उप्र : किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश में युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले, किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, युवक गिरफ्तारrape arrest
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले, किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, युवक गिरफ्तार
rape arrest

महोबा| उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के पनवाड़ी कस्बे में एक किशोरी को जबरन उठा ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म करने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी पनवाड़ी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनोद सिंह ने बुधवार को दी।

विनोद ने बताया, “पनवाड़ी थाना क्षेत्र के नगाराघाट गांव में मंगलवार की शाम युवक बलवान राजपूत एक 15 साल की किशोरी को जबरन उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की के शोर करने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को मुक्त कराया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।” सीओ ने बताया, “थाना पुलिस ने बलवान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।”

=>
=>
loading...