International

अमेरिकी चुनाव : हिलेरी ने ट्रंप को फोन कर दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप, हिलेरी क्लिंटनट्रंप-क्लिंटन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप, हिलेरी क्लिंटन
ट्रंप-क्लिंटन

वाशिंगटन| अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने बुधवार को जीतने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर जीत की बधाई दी और अपनी हार स्वीकार की।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने जीत के बाद अपने संबोधन में इसकी पुष्टि की। साथ ही उन्होंने हिलेरी को उनके अब तक के चुनाव अभियान के लिए बधाई दी। ट्रंप ने हिलेरी की देश सेवा को भी याद किया और कहा, “उन्होंने हमारे देश की जो सेवा की है, हम उसके ऋणी हैं।”

=>
=>
loading...