लखनऊ

अखिलेश आज करेंगे लखनऊ महोत्सव का आगाज

लखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश, लखनऊ महोत्सव, पुलिसकर्मियों, तैयारियांअखिलेश यादव
 लखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश, लखनऊ महोत्सव, पुलिसकर्मियों, तैयारियां
अखिलेश यादव

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को 11 दिवसीय लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। जिला प्रशासन ने लखनऊ महोत्सव के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। इस बार प्रसिद्ध नृत्यांगना शोभना नारायण भी इस महोत्सव में प्रस्तुति देंगी। महोत्सव में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, कैलाश खेर, शंकर एहसान लॉॅय, नीति मोहन, कनिका कपूर, रूपकुमार राठौर, शिवकुमार शर्मा अपने ग्रुप के साथ जलवा बिखेरेंगे।

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। महोत्सव के शुभारंभ के दौरान समारोह स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।यह महोत्सव 11 दिनों तक चलेगा, जिसमें दर्शकों को गीत-संगीत व मनोरंजन की विभिन्न विधाओं से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा।

 

 

 

=>
=>
loading...